दो माह पुराने युवक की मौत के मामले में नया मोड़, पिता ने हत्या का लगाया आरोप
संभल, अगस्त 5 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाड़ा में करीब दो माह पहले जामुन के पेड़ पर लटके मिले युवक के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता ऋषिपाल ने बताया कि उनका 23 वर्षीय बेटा गोपाल दिल्ली में ट्रैक्टर से मलबा ढोने का कार्य करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। 29 मई को वह संभल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन अगले दिन उसका शव गांव के खेत में जामुन के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच शुरू की थी। अब मृतक के पिता ने गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.