बरेली, नवम्बर 18 -- शाही, संवाददाता। दो माह पहले प्रधान नासिर अली उर्फ गुड्डू व पूर्व प्रधान हसनैन अली पक्ष के बीच वोट बनाने को लेकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के छह लोग चोटिल थे। प्रधान गुड्डू की तहरीर पर पूर्व प्रधान पक्ष के हसनैन अली, सहजाद अली आदि पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल का मेडिकल कराया था। पूर्व प्रधान हसनैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पूर्व प्रधान व उसका भाई दो माह से अधिकारियों के कार्यलयों के चक्कर लगा रहा था। सोमवार को पूर्व प्रधान के भाई सहजाद अली खां चकरपुर उर्फ लमकन ने सीओ मीरगंज को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ मीरगंज के निर्देश पर शाही पुलिस ने प्रधान नासिर अली खां, जुनैद खां, अदनान खां, असद खां, कासिम व भुललन खां पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...