दो माह पहले हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
कौशाम्बी, जून 2 -- करारी के इंद्रानगर मोहल्ले में 26 मार्च को चोरी हो गई थी। चोर नकद के साथ सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए थे। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए चोर के कब्जे के से नकदी के अलावा जेवरात भी बरामद किया है। पकड़े गए चोर का पुलिस ने चालान कर दिया है। इंद्रा नगर मोहल्ला निवासी मो. वसीम ने 28 मार्च को तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि वह परिवार समेत एक दावत में शामिल होने गया था। इसी दौरान उसके घर को चोर खंगाल ले गए। चोर नकद के अलावा सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए हैं। यह भी पढ़ें- सूने घर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी 28 मार्च को पुलिस ने केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार को म्योहर मोड़ के समीप से इंद्रा नगर निवासी सुनील कुमार उर्फ टूंडा पुत्र बच्चालाल को गिरफ्तार किया। पूछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.