दो माह पहले दो पक्षों में हुई मारपीट में रिपोर्ट
कन्नौज, मई 14 -- गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजलामऊ में तकरीबन दो माह पहले दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।ग्राम रजलामऊ निवासी नाजिमा बेगम पत्नी राजू ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसके दरवाजे पर बकरी का खूंटा गड़ा था। जिसे 16 मार्च को हरिशंकर गुप्ता ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए तोड़ दिया। इसके बाद दूसरे दिन हरिशंकर गुप्ता, मनू, आदि लाठी डण्डा लेकर आए। दरवाजे पर गंदी गंदी गालियां देते हुए झगड़ा फसाद पर आमादा हो गए जब वह दरवाजे को बंद करके घर के अंदर घुस गई तो यह लोग घर में घुस आए और मारपीट की इसके बाद जान माल की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.