उरई, अप्रैल 28 -- कोंच। नगर के नया पटेल नगर स्थित कांच के मंदिर के पीछे रहने वाले मोहल्लेवासियों ने रविवार क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नमामि गंगे परियोजना के तहत लगभग दो माह पूर्व इलाके में पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। मोहल्लेवासियों के अनुसार पाइप लाइन बिछाने के दौरान गलियों और सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया था। कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई जिससे मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। वहीं खुदाई के बाद बची मिट्टी भी सड़कों पर पड़ी हुई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप स्थानीय निवासियों ने बताया कि उखड़ी हुई इंटरलॉकिंग सड़कें और कीचड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.