दो माह तक नदियों और तालाबों में मत्स्य आखेट पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
सोनभद्र, जुलाई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। मछलियों के प्रजनन काल को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जनपद में एक जुलाई से 31 अगस्त तक सभी नदियों, तालाबों एवं जलाशयों में मत्स्य आखेट (मछली पकड़ने) पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए मत्स्य विभाग के अधिकारियों, क्षेत्रीय प्रभारियों एवं जलाशयों के ठेकेदारों को प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रतिबंध अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति की तरफ से प्रजननशील मछलियों को पकड़ना, मारना, बेचना अथवा पकड़ने का प्रयास करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा विस्फोटक पदार्थों, विषैले रसायनों या अन्य अवैध साधनों का प्रयोग कर मछली पकड़ने पर भी सख्त रोक रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.