दो माह चले अभियान में मिले 1686 नए टीबी रोगी
बहराइच, मई 26 -- बहराइच,संवाददाता। । जिले में 24 मार्च से चल रहे 100 दिवसीय विशेष टीबी खोज अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। अभियान के दो महीने में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1,686 नए टीबी मरीजों की पहचान कर इलाज शुरू कर दिया है। इनमें 66 ऐसे लोग शामिल हैं जिनमें टीबी के कोई लक्षण ही नहीं थे, लेकिन उनमें टीबी की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि टीबी शुरुआती चरण में अक्सर बिना खांसी-बुखार के चुपचाप फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है। इसी छिपी बीमारी को पकड़ने के लिए जिले में अब तक 12,754 बिना लक्षण वाले लोगों का डिजिटल एक्स-रे कराया गया। एक्स-रे में हल्के संकेत मिलने पर सीबी-नाट जांच कराई गई, जिसमें 66 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। ये लोग स्वयं भी नहीं जानते थे कि वे संक्रमित हैं। समय रहते पहचान होने से उनका इलाज तुरंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.