दो माह के वेतन भुगतान को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का धरना
देहरादून, अगस्त 21 -- देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी परिषद ने दो माह के वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार से मंडलीय कार्यालय में दो घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि कर्मचारियों के हितों को देखते हुए वेतन का जल्द भुगतान किया जाना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने रोडवेज प्रबंधन से जल्द भुगतान कर राहत देने की मांग की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ट्रांसपोर्टनगर वर्कशॉप में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.