रामगढ़, मार्च 21 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के राऊता स्थित ग्लोब स्टील प्लांट में मजदूरों के दो महीने से लंबित वेतन के मुद्दे को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेतृत्व में सफल वार्ता हुई। डुमरी विधानसभा अंतर्गत पलामू क्षेत्र से आए मजदूरों-अशोक रविदास, निखिल कुमार दास, सूरज कुमार, दीपक रविदास, चिंपू राम, वीरू रविदास, हीरा कुमार, संतोष रविदास, करण कुमार, अमित कुमार और हेमंत कुमार को लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने पर संगठन ने प्लांट प्रबंधन से बातचीत की गई। वार्ता में जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव ब्लॉक टाइगर उर्फ पवन रजक, एससी मोर्चा के प्रधान महासचिव शहदेव रविदास, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, रामगढ़ नगर परिषद संरक्षक शिवदयाल प्रसाद , सोनू रविदास, यशवंत कुमार दास शामिल थे। प्लांट की ओर से पदाधिका...