बोकारो, जून 24 -- बोकारो,प्रतिनिधि। सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत हाउसकीपिंग आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की दो माह के बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। अप्रैल और मई 2026 का वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। आंदोलनरत कर्मियों ने जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। एटक यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि जून माह की 24 तारीख गुजर जाने के बावजूद आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अप्रैल और मई का वेतन नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रथम नियोक्ता सिविल सर्जन से हस्तक्षेप कर विभागीय स्तर पर बकाया वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल के सफाईकर्मी हड़ताल दूसरे दिन भी रहा ...