समस्तीपुर, सितम्बर 20 -- समस्तीपुर, हिसं। समस्तीपुर स्टेशन पर सहरसा जाने वाली सवारी ट्रेन से आरपीएफ ने गश्ती के दौरान एक दो माह की लावारिस बच्ची को रेस्क्यू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ को सूचना मिली कि सहरसा जाने वाली सवारी ट्रेन में एक बच्ची लावारिस हालत में है और उसके पास कोई परिजन नहीं है। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने तत्काल बच्ची को अपनी निगरानी में लेकर चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचित किया। साथ ही आवश्यक प्रक्रिया के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। उधर, चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची को सदर अस्पताल ले जाकर उसकी स्वास्थ्य की जांच करायी। साथ ही बच्ची के माता पिता की तलाश में आरपीएफ व अन्य कर्मियों के द्वारा स्टेशन पर माइकिंग भी करायी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...