भागलपुर, अगस्त 2 -- सुल्तानगंज (भागलपुर), निज संवाददाता। श्रावणी मेला में मुजफ्फपुर जिले के रुदहा, सनाठी गांव के मिथलेश कुमार अपनी पत्नी रेखा देवी, तीन साल के बेटे आयुष और मात्र दो माह की बेटी राधा कुमारी के साथ दंडवत यात्रा कर रहे हैं। उन्होने बताया कि विगत छह वर्षों से दंडवत यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाबा वैद्यनाथ से पुत्री प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। बाबा ने पूरा कर दिया। रथ बनवाकर पुत्री को बिठाकर साथ लेकर दंडवत यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाकर डॉक्टर बनाना चाहते हैं। कहा कि बेटी परिवार की सबसे बड़ी ताकत होती है। यह भी पढ़ें- मद्रास कांवड़ संघ के 85 शिवभक्त सुल्तानगंज के लिए रवाना जगह-जगह मिथलेश की दंड़वत यात्रा देख श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnaga...