मऊ, फरवरी 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भाटी गांव में करीब दो माह की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। हल्का इंचार्ज अनिल सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतका की मां का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, जिसको लेकर पूर्व में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई थी। परिजनों ने बताया कि रात में अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उपचार से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पिता द्वारा शव को कपड़े में लपेटकर गांव के पास पुल के नीचे फेंक दिया गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.