अल्मोड़ा, मई 4 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण छावनी परिषद के कर्मचारी परेशान हैं। छावनी परिषद कर्मचारी संघ ने मुख्य अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आर्थिक समस्या का हवाला दिया है। चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर मार्च और अप्रैल महीने का वेतन नहीं मिलता तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि छावनी के कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल महीने का वेतन नहीं मिला है। जिस कारण उनके सम्मुख आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वेतन नहीं मिलने के कारण बच्चों की फीस भी समय पर नहीं जा पा रही है। कई कर्मचारी किराए के भवन में रहते हैं। दो दो महीने से किराया नहीं दे पा रहे हैं, जिस कारण भवन स्वामी भी तकाजा कर रहे हैं। बैंकों की किश्त जमा करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.