गाजीपुर, मार्च 14 -- बहादुरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में सफाई कर्मियों ने पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को हड़ताल शुरू कर दिया। जिससे नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। धरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम कासिमाबाद लोकेश कुमार ने कहा कि वे कर्मचारी वर्ग के साथ हैं और प्रयास है कि दो से तीन दिन में उनका वेतन जारी कर दिया जाए। हड़ताल के कारण नगर के विभिन्न वार्डों में एक दिन में ही कचरे का अंबार लग गया, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनका दो माह का वेतन भुगतान नहीं किया जाता, हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीएम कासिमाबाद लोकेश कुमार ने संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.