दो माह का मानदेय न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
शाहजहांपुर, मई 13 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की शाहजहांपुर शाखा ने एनएचएम संविदा कर्मचारियों का मार्च और अप्रैल 2026 का लंबित मानदेय शीघ्र दिलाने की मांग उठाई है। इस संबंध में संघ की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी गई है कि यदि 20 मई तक दो माह का मानदेय नहीं मिला तो 21 मई से जिलेभर के कर्मचारी "नो पे-नो वर्क" की नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार करेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह और जिला महामंत्री डॉ. प्रशांत सिंह चौहान की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेशभर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल माह का मानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.