दो माह का बिजली बिल 61,900 देख उपभोक्ता के उड़े होश
कन्नौज, जून 22 -- छिबरामऊ। विशुनगढ़ क्षेत्र के शेखपुर फीडर पर विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों की लापरवाही का मामला सामने आया है। घरेलू उपभोक्ता रामकिशोर को अप्रैल और मई माह का कुल 61,900 रुपये का बिजली बिल मिलने से वह हैरान रह गए। उनका कहना है कि मार्च 2026 तक वह नियमित रूप से प्रत्येक माह का बिजली बिल जमा करते रहे हैं, लेकिन 18 जून को जारी बिल में अचानक अत्यधिक राशि दर्शा दी गई। रामकिशोर का आरोप है कि शेखपुर फीडर पर तैनात कुछ संविदा कर्मचारी मीटर रीडिंग में अनियमितता कर उपभोक्ताओं के बिल बढ़ा देते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी अवैध रूप से लोगों को बिजली उपयोग कराने के बदले हर माह 300 रुपये तक वसूलते हैं, जबकि नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को गलत रीडिंग के आधार पर भारी-भरकम बिल थमा दिए जाते हैं। हालांकि इन आरोपो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.