जौनपुर, अगस्त 14 -- सिगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव में शुक्रवार को मुंबई के घाटकोपर में हादसे में मृत एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव लाया गया। एक साथ चार अर्थियां उठने से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिवार के इस दुखद हादसे से गांव में किसी घर में चूल्हा तक नहीं जला। इनामीपुर निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद आरिफ मुंबई के घाटकोपर में किराए के मकान में रहकर सिलाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ दिनों पूर्व गांव आए थे। बीते शनिवार को परिवार के साथ मुंबई गए। वहां लगातार हो रही बारिश के दौरान मंगलवार की रात में मकान पर पेड़ गिर गया। इससे दबकर मोहम्मद आरिफ, उनकी पत्नी मरजीना बानो, 4 वर्षीय पुत्री मन्नत तथा दो वर्षीय पुत्र मोहम्मद अबान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मुंबई पुलिस की विधिक कार्रवाई पूरी...