दो मासूम सगे भाइयों की हत्या में पांच आरोपी गिरफ्तार
बांदा, अक्टूबर 3 -- बांदा। नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो सगे मासूम भाइयों की हत्या कर शव गड्ढे में छिपाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बच्चों के शव 30 सितंबर को घर के पास पानी भरे गड्ढे से बरामद हुए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। एएसपी शिवराज ने बताया कि नंदवारा गांव में दो सगे भाइयों के लापता होने की सूचना 30 सितंबर को मिली थी। सर्च अभियान के दौरान दोनों के शव घर के पास स्थित गड्ढे से बरामद किए गए। मामले में बच्चों के पिता भईयाराम की तहरीर पर एक अक्तूबर को नौ लोगों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- Banda News: दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे ही रो पड़ा पूरा गांव, नहीं जले चूल्हे, अगल बगल दफन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.