दो मासूम बेटियों संग महिला ने नदी किनारे गड्ढे में कूदकर दी जान
औरंगाबाद, जून 24 -- कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप बुधवार को एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गड्ढे में कूदकर जान दे दी। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान टुनु रवानी की 30 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी, चार वर्षीय पुत्री रानी कुमारी और तीन वर्षीय पुत्री सुहानी कुमारी के रूप में हुई है।
मृतक का पारिवारिक हाल-चाल मृतका की सास रीता कुंवर ने बताया कि सोनिया की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। पति टुनु रवानी मजदूरी करते हैं। पति-पत्नी के बीच कभी-कभी विवाद होता था, लेकिन बाद में मामला शांत हो जाता था। बुधवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बने पानी भरे गड्ढे में महिला और उसकी दोनों बेटियां डूब गई हैं। बताया गया कि मंगलवार रात तक घर के लोगों को घटना की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.