पूर्णिया, जून 17 -- रूपौली, एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले दीपक पासवान का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को जैसे ही आझोकोपा गांव स्थित घर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक दीपक पासवान (30) रूपौली थाना क्षेत्र के आझोकोपा गांव निवासी तारणी पासवान के पुत्र थे। परिजनों ने बताया कि दीपक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और घर के प्रमुख कमाऊ सदस्य थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर आर्थिक संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बताया गया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे दीपक अपने घर से खाना खाकर ससुराल भवानीपुर थाना क्षेत्र के सोनदीप गांव जाने के लिए निकले थे। वहां उन्हें अपने साले की शादी का निमंत्रण पत्र वितरण के लिए कार्ड लाना था। घर से कुछ ही ...