दो मासूम बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दिया आवेदन
सीवान, अप्रैल 27 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली उत्तर टोला पुरैनी निवासी उपेन्द्र कुमार ने थाने में आवेदन देकर एक महिला पर उनके दो मासूम बच्चों को बहला-फुसलाकर अज्ञात स्थान पर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन में बताया गया है कि 25 अप्रैल को करीब एक बजे उनकी सात वर्षीय पुत्री और छह वर्षीय भतीजा खेलते-खेलते अचानक लापता हो गए। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन यानी 26 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े सात बजे उपेन्द्र कुमार के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और महादेवा ओपी में हैं। सूचना मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और बच्चों को अपने साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.