सहरसा, मार्च 7 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बेला बगरौली गांव में ससुराल वालों पर प्रीति की हत्या का आरोप लगने के बाद दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि प्रीति की हत्या के बाद घर के लोग फरार हो गए। इस दौरान उनके दोनों छोटे बच्चे ऋषभ और कार्तिक घर के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर लोगों को टकटकी लगाकर देख रहे थे। मासूम बच्चों को शायद यह भी समझ नहीं आ रहा था कि उनकी मां अब कभी वापस नहीं आएगी। दोनों बच्चे देर तक अपनी मां के लौटने का इंतजार करते रहे। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी सहमे हुए नजर आए। लोग इस दर्दनाक घटना को देखकर भावुक हो उठे, लेकिन डर के कारण कोई खुलकर कुछ बोल नहीं पा रहा था। वहीं मासूम बच्चों के भविष्य और उनकी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.