चक्रधरपुर, अप्रैल 7 -- चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के मुड़ियादल गांव में दो मासूम बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और गांव में मलेरिया जांच के लिए डोर टू डोर सर्वे किया। दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा करीब डेढ सौ लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें छह लोग मलेरिया पॉजेटिव पाये गये है, जिसमें दो लोगों को ईलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मुड़ियादल गांव के आदिवासी टोला में सोमवार सुबह गांव के नरेन्द्र जोंको के पुत्र प्रधान जोंको (10) की मौत हो गई, इसके बाद उसकी बहन ज्योति जोंको(17) की भी कुछ घंटे बाद मौत हो गई। ज्योति और प्रधान की मौत के खबर अनुमंडल अस्पताल में पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.