गाज़ियाबाद, मई 21 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी और अंकुर विहार थाना क्षेत्र में पड़ोसियों ने दो मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची परिवार के साथ रहती है। 19 मई को बच्ची पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय बुजुर्ग के घर गई थी। वह बुजुर्ग के पोता-पोती के साथ खेल रही थी। इसी दौरान बुजुर्ग ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। इस बच्ची बिलखने लगी, जिसके बाद बुजुर्ग उसे छोड़कर चला गया। बच्ची ने घर जाकर परिजनों को बताया। परिजनों की शिकायत पर बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।उधर, अंकुर विहार कॉलोनी में किराये पर रहने वाले व्यक्ति ने दूसरे किरायेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मकान की ...