बक्सर, मई 6 -- पेज पांच के लिए ---- विफलता दुर्घटना के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं आया चालक परिजन के बयान पर गैर इरादतन हत्या करने का मामला दर्ज डुमरांव/चौगाईं, हमारे प्रतिनिधि। मुरार थाना क्षेत्र के बैदा गांव में रविवार की रात दो मासूमों को कुचलने वाले ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने में पुलिस को तीसरे दिन भी सफलता नहीं मिली है। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस अभी तक ट्रैक्टर को भी बरामद नहीं कर पाई है। बता दें कि रविवार की देर रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसवट गांव निवासी 12 वर्षीय आनंद शर्मा, पिता जय कुमार शर्मा और अरियांव निवासी 6 वर्षीय अरबी शर्मा पिता विकास शर्मा के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.