हाथरस, मई 1 -- सादाबाद। गुरुवार की शाम को जिले में आई आंधी ने तबाही मचाई। सादाबाद क्षेत्र के गांव बिलारा में दो परिवारों को आंधी जिंदगी भर का गम दे गई। आंधी के दौरान गांव में एक दीवार भरभरा गिर गई,जिसके चलते वहां खेल रहे दो बच्चे दीवार के मलबे की चपेट में आ गए। जिससे दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मासूमों की मौत की खबर से बिलारा सहित आसपास के गांवों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था,तो वह दहाड़े मार-मारकर बच्चों को याद कर रहे थे। गुरुवार की शाम को आंधी आने से पहले गांव बिलारा में दस वर्षीय मनीष पुत्र जितेन्द्र गांव में ही जयप्रकाश के यहां मठ्ठा लेने के लिए गया था। यह भी पढ़ें- आंधी के कहर से गिरी दीवार, दो मासूमों की दबकर मौत बताते है कि मनीष जयप्रकाश की दस वर्षीय बेटी नेहा के साथ खेलने लग गया। इसी दौरान तेज आंधी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.