दो मासूमों की मौत के आखिर जिम्मेदार कौन?
मैनपुरी, जून 19 -- मैनपुरी। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कंचन में सेप्टिक टेंक में दो बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने लोगों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों चचेरी बहनें मदरसे में पढ़ने के लिए घर से निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची। घर के ठीक बाहर खुले सेप्टिक टेंक में उनके शव मिले तो लोग हैरान रह गए। गलती किसकी है, सवाल यह नहीं है, सवाल यह है कि टैंक को खुला क्यों छोड़ा गया? बड़ी बात यह है कि अधिकारियों के समझाने के बाद बालिकाओं के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया। गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कंचन निवासी 6 वर्षीय कु. साहिबा पुत्री इम्तियाज अली, कु. गुलिप्शा पुत्री जाकिर हुसैन पास की ही मस्जिद के मदरसे में पढ़ने गई थी। सुबह 10 बजे उन्हें वापस आना था लेकिन शाम को उनके शव जाकिर हुसैन पुत्र शौकत अली के घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.