गुमला, फरवरी 12 -- गुमला। शिक्षा विभाग ने दो मार्च से आंरभ होने वाली 8वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। आठवीं बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम को लेकर जिलास्तर पर कोर टीम गठित की गयी है। सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को ओएमआर सीट पर नियमित अभ्यास कराया जायेंगा। संकुल व प्रखंड स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग की जायेंगी। बीईईओ,बीपीओ,बीआरपी व सीआरपी को रोजाना मॉनिटरिंग व फीडबैक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...