सिमडेगा, फरवरी 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में कोलेबिरा, सिमडेगा एवं पाकरटांड़ प्रखंडों में 10 फरवरी से चल रहे कार्यक्रम की समीक्षा की गई। 24 फरवरी तक अभियान में 82 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त होने पर संतोष व्यक्त किया गया। जबकि लक्ष्य से पीछे रह गए क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर शीघ्र लक्ष्य हासिल करने का निर्देश एमओआईसी को दिया गया। बताया गया कि अभियान को बढ़ाते हुए दो मार्च तक किया गया है। बैठक में डीपीआरओ पलटू महतो, डीईओ मिथिलेश केरकेट्टा, डीएसडब्लू सुरज मुनी कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...