साहिबगंज, फरवरी 25 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड में आगामी दो मार्च को जैक द्वारा आयोजित अष्टम बोर्ड की परीक्षा होगी। इसके लिए प्रखंड में सात स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा ने बताया कि सात केन्द्रों में 74 स्कूलों के कुल 1959 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। यूएमएस बड़ा पचगढ़, एमएस पुलिस लाईन, यूएचएस पहाड़पुर, बांझी, एमएस बालक बोरियो, प्रोजेक्ट कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय, प्लस टू आर के हाई स्कूल बोरियो को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। बुधवार को यूएमएस नया टोला सोसो टोला, शहरपुर, चालधोवा में छात्र-छात्राओं के बीच प्रवेश पत्र का वितरण कर दिया गया। फोटो:01
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.