देवघर, फरवरी 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। बाघमारा बैजूधाम राधा कृष्ण मंदिर परिसर अवस्थित योग कुटीर में मंगलवार को कृष्णा जन्माष्टमी आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय यादव एवं पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी दो मार्च को बाघमारा बैजूधाम स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पारंपरिक आध्यात्मिक होली गीत के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। साथी इस बार होली मिलन समारोह में कई गणमान्य अतिथियों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी रामरेख यादव ने बताया कि पतंजलि परिवार एवं कृष्णा जन्माष्टमी समिति संयुक्त रुप से होली मिलन समारोह मनाएगी जो कि 2 मार्च को शाम 5 से रात्रि 10 ...