फतेहपुर, मार्च 12 -- फतेहपुर। शहर में कामर्शियल और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत और मारामारी मची है। उपभोक्ताओं द्वारा सिलेंडर बुक किए बिना ही उनके सिलेंडर बुक हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के रेल बाजार का प्रकाश में आया। कनेक्शन धारक प्रियंका सिंह के पति विपिन सिंह ने बताया कि उनका कनेक्शन कृष्ण बिहारी नगर स्थित आश्रम गैस ऐजेंसी में है। लेकिन उनके द्वारा बिना बुक किए ही सिलेंडर की बुकिंग व डिलेवर का मैसेज पूर्व में आने पर उन्होने इसकी कम्प्लेन भी की। लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी, बताया कि दो मार्च को सिलेंडर बुक होने का मैसेज आया, जिसके बाद सात मार्च को बढ़े दामों का मैसेज आया तथा नौ मार्च को डिलीवरी का मैसेज आ गया। लेकिन उनके यहां सिलेंडर नहीं पहुंच सका, जिसकी शिकायत ऐजेंसी में किए जाने के बाद पर्ची कटवाए बिना सिलेंडर न दिए जाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.