पूर्णिया, मार्च 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पीजी थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा का एडमिट कार्ड पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा दो मार्च के बाद जारी कर दिया जायेगा। वहीं पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा का परीक्षा फार्म पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा 27 फरवरी तक भरवाया गया है। परीक्षा फार्म भरने की निर्धारित तिथि समाप्त होते ही अब विश्वविद्यालय परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी में जुट गया। एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय के द्वारा जारी किये जाने के बाद पीजी थर्ड सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा दोनों परीक्षा केन्द्रों पर शुरू होगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों का 2 मार्च के बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा। इसी तैयारी विश्वविद्यालय के परीक्षा वि...