आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जौनपुर जेल में बंद पूर्व सांसद उमाकांत यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट अनुपम त्रिपाठी की कोर्ट में पेश किया गया। उमाकांत यादव पर वर्ष 1989 में सरायमीर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उमाकांत यादव के अधिवक्ता रवींद्रनाथ यादव ने बताया कि वर्ष 1989 में उमाकांत यादव के बंदूक के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। इस बीच पुलिस ने उनके घर पर तलाशी के दौरान लाइसेंसी शस्त्र बरामद किया था। उस समय वे पुलिस को बंदूक का लाइसेंस नहीं दिखा सके थे। इसलिए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे में गवाही की प्रक्रिया चल रही थी। उमाकांत यादव के कोर्ट में गैरहाजिर होने के चलते उनके विरुद्ध वारंट जारी हो गया था। गुरुवार को न्यायालय में उपस्थित होने पर उनके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.