बेगुसराय, जून 15 -- बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 293/26 दिनांक 20 मई 2026 में दर्ज मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में पोखरिया निवासी 30 वर्षीय रामपुकार यादव के 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार, सीताराम यादव के 20 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार यादव, महेंद्र यादव के 19 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार उर्फ साका शामिल हैं। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना कांड संख्या 328/26, दिनांक 10 जून 2026 में छोटी बलिया दुर्गास्थान निवासी ललन यादव के पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- दो मामलों में चार आरोपित गिरफ्त...