उरई, फरवरी 2 -- उरई। आटा थाना क्षेत्र के सैदपुर की रूबी पत्नी अभिषेक ने तहरीर देते हुए बताया कि पति अभिषेक और पांच ससुराली जनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। जब इनकार किया तो मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने मायके आकर पिता को पूरी बात बताई। वहीं चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरा निवासी महिला वंदना देवी पत्नी परशुराम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति और सात अन्य ससुरालीजनों ने मिलकर उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं जब उसने विरोध किया तो उसको घर से निकाल दिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.