गिरडीह, अप्रैल 16 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के धान अधिप्राप्ति केंद्रों के प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा दो सूत्री मांगों को लेकर 22 अप्रैल को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को डुमरी पैक्स अध्यक्ष फलजीत महतो ने डुमरी एसडीएम के नाम एक पत्र कार्यालय में दिया है। दिए गए पत्र में गोदाम प्रबंधक सतीश मुर्मू द्वारा पैक्स के कटौती की गई धान वापस कर पैक्स के स्टॉक में जोड़ने एवं पैक्स के गोदाम में रखा धान राईस मिल में अविलम्ब उठाव करने की मांग रखी है। पत्र में कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर मांगें पूरी नहीं हुई तो डुमरी प्रखंड के धान अधिप्राप्ति केंद्रों के प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा 22 अप्रैल को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। यह भी पढ़ें- सभी कार्डधारकों को समय पर खाद्यान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.