दो महीनों के भीतर दवाओं की कीमतों में 20 से 30% तक का आया उछाल
नवादा, जून 7 -- वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध जैसे हालात का सीधा असर अब आम आदमी की जेब से होते सेहत पर दिखने लगा है। युद्ध वाली स्थिति के कारण वैश्विक सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे जीवन रक्षक दवाएं और हेल्थ केयर सुविधाएं बेहद महंगी हो गई हैं। नवादा की स्थानीय दवा मंडियों और क्लीनिकों में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। नवादा की स्थानीय दवा मंडियों से मिले आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो महीनों के भीतर दवाओं की कीमतों में 20% से 30% तक का उछाल आया है। दवाओं की कीमतों में इस बेतहाशा बढ़ोतरी की मुख्य वजह एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स यानी दवाओं में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल का महंगा होना है। दवा विक्रेता सह निर्माता ब्रजेश राय ने बताया कि भारत अपनी दवाओं के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर एप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.