गढ़वा, फरवरी 6 -- कांडी। प्रखंड अंतर्गत पतीला पंचायत के बेलहथ गांव के कार्डधारियों ने दो महीने से राशन डीलर द्वारा नहीं दिए जाने की शिकायत बीडीओ राकेश कुमार सहाय से किया है। लाभुकों का आरोप है कि अंगूठा भी लगवा लिया गया है। कार्डधारियों के बीच राशन का वितरण नहीं किए जाने के कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मामले में संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उक्त दुकानदार से 24 घंटे के भीतर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष स्पष्टीकरण का जवाब देने का निर्देश दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि उक्त डीलर द्वारा राशन नहीं दिया जाना उसकी मनमानेपन व स्वेच्छाचारिता को दर्शाता। यह कृत्य क्षम्य नहीं है। जांच में दोषी पाए जाने पर नियम संगत कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.