लातेहार, मार्च 11 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय बेलटोली के आठ बच्चों का अब तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है। क्योंकि उनका जन्म प्रमाण पत्र पिछले दो महीने से बीआरसी कार्यालय में अटका हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य सिलबिन्या टोप्पो ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही सभी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक कागजात बीआरसी में जमा कर दिए गए थे,लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण आज तक प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण बच्चों का आधार कार्ड भी नहीं बन पा रहा है। आधार कार्ड के बिना बच्चों को कई सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। सबसे हैरानी की बात यह है कि बार-बार जानकारी देने के बावजूद भी जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.