दो महीने से फरार गो-तस्कर गिरफ्तार
बलिया, मई 15 -- बलिया। पिछले दो महीने से फरार चल रहे गो-तस्कर को शुक्रवार को रसड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 15 मार्च को संवरा चौकी प्रभारी अरूण कुमार सिंह की टीम ने चेकिंग के दौरान कार से दो गोवंश और दो बड़े चाकू बरामद किए थे। जबकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी। शुक्रवार को उपनिरीक्षक आशुतोष मद्देशिया ने मुखबिर की सूचना पर टेढ़ी पुलिया सिलहटा के पास छापेमारी कर क्षेत्र के नराछ चिन्तामनपुर निवासी सुहेल नट उर्फ सुहेल खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.