दो महीने में ही धंस गई सीएम ग्रिड की सड़क
वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। सीएम ग्रिड योजना को लेकर नगर निगम के दावे धूल धूसरित नजर आ रहे हैं। बानगी है सिगरा-औरंगाबाद मार्ग। यहां निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है कि पूर्व में बनाई गई सड़क धंस गई। यही नहीं विभागीय समन्वय का अभाव भी यहां स्पष्ट है। सोनिया पुलिस चौकी से सिद्धगीरीबाग बढ़ते समय बीच सड़क का एक हिस्सा शनिवार को धंस गया। इसका निर्माण सीएम ग्रिड योजना के तहत महज दो माह पहले ही हुआ था। आननफानन में नगर निगम ने देर रात इसकी मरम्मत तो करा दी लेकिन गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। खास यह कि 1100 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। काम भी लगभग पूरा होने को है। महज डेढ़ सौ मीटर का निर्माण ही शेष है।शनिवार को सड़क धंसने से कार्यदायी संस्था की लापरवाही स्वत: उजागर हो गई है। यही नहीं सोनिया कूड़ाघर से औरंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.