दो महीने में सभी पेट्रोल पंपों को एनपीआर कैमरों से लैस किया जाएगा
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- - नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुद कटेगा ई-चालान, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा- बीएस चार से नीचे की गाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए लगाए जाएंगे कैमरे - एक अक्टूबर से सभी पंपों पर निगरानी होगी
गाज़ियाबाद में नई व्यवस्था गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण और पुराने वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए सभी पेट्रोल पंपों पर अगले दो माह में एनपीआर (नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के माध्यम से पेट्रोल पंप पर आने वाले प्रत्येक वाहन की नंबर प्लेट खुद स्कैन होगी। बीएस-चार से नीचे की श्रेणी के वाहनों की पहचान होते ही उनका ई-चालान खुद जारी होगा और ऐसे वाहनों को पेट्रोल या डीजल भी उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को एक अक्टूबर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.