गाजीपुर, फरवरी 17 -- गाजीपुर। अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए एक सुरक्षित और गोपनीय मंच उपलब्ध कराने के बाद जिले के लोगों में जागरूकता दिख रही है। 20 दिसम्बर से शुरू हुए 'पुलिस सतर्क मित्र' व्हाट्सऐप बॉट पर 155 लोगों ने शिकायत की। सबसे अधिक कोतवाली क्षेत्र की शिकायतें हैं। इन शिकायतों के निस्तारण की एडीजी जोन और आईजी रेंज स्तर से निगरानी हो रही है जिस कारण उसका तेजी से समाधान भी किया जा रहा है। नोडल एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि 'पुलिस सतर्क मित्र' व्हाट्सऐप बॉट पर जिले से अब तक 155 लोगों ने शिकायत की है। शिकायतों में गोतस्करी, शराब तस्करी से लेकर अवैध खनन, जुआ समेत कई तरह की शिकायतें हैं। शिकायतों के मिलने के बाद 80 फीसदी शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। सबसे अधिक कोतवाली से शिकायतें आई हैं। दूसरे नंबर पर भांवरकोल और तीसर...