वृंदावन हिन्दुस्तान, अप्रैल 20 -- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी धर्मपत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए वृंदावन की गलियां अब आस्था का प्रमुख केंद्र बन गई हैं। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को एक बार फिर यह सेलिब्रिटी कपल विख्यात संत स्वामी प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचा। खास बात यह रही कि किसी वीआईपी प्रोटोकॉल के बजाय दोनों ने एक आम श्रद्धालु की तरह सादगी से प्रवचन सभा में हिस्सा लिया और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त की।दो महीने में दूसरी बार हाजिरी विराट और अनुष्का की स्वामी प्रेमानंद महाराज के प्रति अगाध श्रद्धा जगजाहिर है। महज दो महीने के भीतर यह उनकी दूसरी वृंदावन यात्रा है। इससे पहले वे 20 फरवरी 2026 को महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। सोमवार तड़के दोनों राधा केली कुंज पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.