संभल, मार्च 30 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र में रविवार को एक शोरूम पर चप्पल वापस करने को लेकर ग्राहक और संचालक के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि ग्राहक को डायल 112 पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने के बाद शोरूम संचालक ने ग्राहक के पैसे वापस कर दिए। जिससे मामला शांत हो गया। थाना रायसत्ती क्षेत्र के मोहल्ला मियां सराय निवासी एक युवक ने करीब दो माह पहले आर्य समाज रोड स्थित एक शोरूम से चप्पल खरीदे थे। चप्पल कंपनी के निर्धारित मूल्य पर बेचे गए थे, लेकिन दो माह के भीतर ही चप्पल टूट गए। रविवार को चप्पल वापस करने के लिए शोरूम पर पहुंचे। इस दौरान शोरूम संचालक ने चप्पल वापस लेने से इनकार कर दिया और केवल बदलने की बात कही। ग्राहक पैसे वापस लेने पर अड़ा रहा। जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर ग्राहक ने डायल 112 पुलिस को मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.