बहराइच, मार्च 23 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। कतर्निया वन्य जीव अभ्यारण के पास बसे गांवों में हाथियों का उत्पात बढ़ रहा है। टस्कर हाथी आए दिन उत्पात मचा रहे हैं। लोगों की जान भी ले रहे। बीते दो महीने में तीन लोगों को कुचलकर मार डाला । इनमें एक 100 वर्षीय मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं। तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल किया है। नेपाली हाथियों की संख्या लगातार बढ़ने और उनके जंगलों में डटे होने से यह समस्या खड़ी हुई है। जंगली हाथियों का झुंड अक्सर कतर्निया घाट जाने वाले मार्ग पर डेरा जमाए रहते हैं जिसके चलते आवागमन में भी परेशानी होती है। खेत में मौजूद किसान गोविंद को दौड़ा लिया, किसान ने भाग कर किसी तरह जान बचाई। बिछिया सुजौली मार्ग पर गिरजापुरी पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार को हाथियों ने दौड़ा लिया मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल में ...