आदित्यपुर, अप्रैल 1 -- चांडिल। ईचागढ़ के लेपाटांड़ के लैंप्स कर्मियों ने किसानों को अपना धान वापस ले जाने को कहने के बाद किसान भड़क उठे। लैंप्स में हंगामा किया। किसान अमरनाथ यादव ने बताया कि दो दर्जन से ज्यादा किसान 26 जनवरी के बाद लेपाटांड़ लैंप्स में अपना धान जमा किया था। लेकिन, धान जमा करने के दो महीने बीत जाने के बाद भी लैंप्स कर्मियों की ओर से ऑनलाइन नहीं किया गया। जिस कारण किसानों को राशि भी नहीं मिली। मंगलवार को जब वे लोग लैंप्स गए तो लेखापाल ने ऑनलाइन नहीं होने की बात कहकर अपना-अपना धान वापस ले जाने को कहा गया। अब वे लोग अपना धान कहां बेचेंगे। किसानों ने लैंप्स कर्मियों पर आरोप लगाया कि लैंप्स कर्मी व्यापारी वर्ग से धान खरीद कर उसका ऑनलाइन कर दिया। उनके धान को मिल में भेज दिया। जबकि किसानों के धान का ऑनलाइन नहीं किया तथा उसे छोड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.