देहरादून, अगस्त 21 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने जून और जुलाई महीने के वेतन भुगतान की मांग को लेकर गांधी रोड स्थित मंडलीय कार्यालय पर दो घंटे के बेमियादी धरने की शुरुआत कर दी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब उनको वेतन भुगतान नहीं किया गया धरना जारी रहेगा।कर्मचारियों का कहना है कि दो माह से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। चेतावनी दी है कि यदि निगम प्रबंधन ने वेतन भुगतान के संबंध में जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो द्वितीय चरण में आंदोलन का विस्तार करते हुए इसे पूरे दिन के लिए कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- दो माह के वेतन भुगतान को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का धरना इसमें देहरादून मंडल के सभी डिपो के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया जाए...